ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्व मंत्री ने 23 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित कीस्कूटी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे


 
जयपुर, 5 मार्च। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट के आतिथ्य में भीलवाड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को स्कूटी वितरण समारोह आयोजित हुआ।
 मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2020-21 की अनुपालना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कॉलेज छात्र, छात्राओं तथा रोजगार के लिए अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए पात्र 23 दिव्यांगजनों को राजस्व मंत्री ने स्कूटी वितरित की।
 सभी दिव्यांग लाभार्थी स्कूटी मिलने पर अत्यंत प्रसन्न नजर आये और सभी ने इस लोककल्याणकारी एंव संवेदनशील योजना की प्रशंसा की ।
श्री जाट ने इस दौरान प्रत्येक लाभार्थी से बात भी की। उन्होंने कहा की इससे उनके समय की बचत होगी तथा कहा कि राज्य की संवेदनशील सरकार सभी वर्गो के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को हेलमेट भेंट कर एवं मुँह मीठा करवा कर अपने अपने घरों को भेजा गया ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) श्री राजेश गोयल, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता श्री सत्यपाल जांगिड़ सहित विभिन्न अधिकारी तथा समाजसेवी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
 जनसमस्याएं भी सुनीः-राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम के उपरांत आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया।

No comments