ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत सरकार से नाराज आक्रोशित मंत्रालयिक कर्मचारी 2 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर देंगे धरना।

Bikaner। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र के प्रदेश संस्थापक मनीष विधानी ने बताया कि 2018 में परदेश स्तर पर राजस्थान मंत्रालय कर्मचारियों ने सबसे ऐतिहासिक आंदोलन  किया जिसमें एक मंत्रालय कर्मचारी  की संघर्ष के दौरान मृत्यु हो गई। 
समय तत्कालीन प्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट  वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रालय कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उक्त मंत्रालय कर्मचारियों की मांगों  कि उक्त मांगों को तत्काल मानने के लिए  सार्वजनिक टिप्पणी की।  
परंतु दिनांक तक राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की मांग को नहीं माना गया है।मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
1. ग्रेड पे 2400 मैं अन्य राज्यों के समान 25300 करना।
2. 2018  भर्ती 2013 के लिए  प्रशासनिक सुधार विभाग से लिंक ओपन  कराके उक्त कार्मिकों को अपने गृह जिले में जाने का अवसर दें।3  मंत्रालय कर्मचारियों के लिए पृथक से से निदेशालय का गठन किया जाए।
4. पंचायती राज  मंत्रालयिक कर्मचारियों को प्रमोशन का अवसर दिया जाए।
5 पूरे प्रदेश में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदो की वृद्धि की जाए।

No comments