गोल्डन जुबली सम्मान में 65 से अधिक पति-पत्नी(जोड़े) पहनाएंगे एक दूसरे को वर माला देश में समाज का पहला व ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास होंगे मुख्य अतिथि
ओझा ने बताया गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची के हॉल में होने वाले समारोह में सम्मान से पूर्व 5 पण्डित उन सभी दम्पति के लिये चहुमुखी दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे तथा रुद्राभिसेक करेंगे । सभी जोड़े शिव पर बिल्व पत्र अर्पण करेंगे तथा इस अभिषेक के साथ स्वस्ति वाचन व मंगलाचरण करके उनके आरोग्य की कामना की जाएगी।
कार्यक्रम में समान्नित दम्पतियों पर 2 कवि गीत प्रतुत करेंगे। 50 वर्षो में विवाह और सावा में आए बदलाव पर एक दम्पति विचार व जीवन के अनुभव साझा करेगा। राधे ओझा ने बताया कि कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व सबका ग्रुप फ़ोटो करवाया जाएगा जो ऐतिहासिक व यादगार बनेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास होंगे।




No comments