जयनारायण व्यास कॉलोनी छेत्र, बीकानेर में एक संदिग्ध अवस्था में मृत व्यक्ति मिला। जगदीशचंद्र पुत्र मालचंद, उम्र लगभग 75 वर्ष के शव को देखने व दुर्गंध से लगा कि शायद इनकी मृत्यु चार से पांच दिन पूर्व ही हो चुकी है।
उमेश कुमार मोदी/सिटी एक्सप्रेस/बीकानेर
13 मार्च 2022 जयनारायण व्यास कॉलोनी छेत्र, बीकानेर में एक संदिग्ध अवस्था में मृत व्यक्ति मिला। जगदीशचंद्र पुत्र मालचंद, उम्र लगभग 75 वर्ष के शव को देखने व दुर्गंध से लगा कि शायद इनकी मृत्यु चार से पांच दिन पूर्व ही हो चुकी है।
शव को ऊपरी मंजिल कमरे से निकालकर नीचे लाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की हालत खराब होने लगी।
फिर भी हिम्मत जुटाते जैसे तैसे शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस में डालकर पी बी एम अस्पताल, बीकानेर लेकर गए वहां डॉक्टरी मुवायना करवाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवाया। फिर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कराया गया। पूरी प्रक्रिया में मृतक के परिजन के साथ संस्थान के सेवादार साथ रहे।




No comments