युआईटी की अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद बेघर हुए लोग क्लेट्रक्ट पर उतरे विरोध प्रदर्शन करने,
उमेश कुमार मोदी/सिटी एक्सप्रेस/बीकानेर
शहर में मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप युआईटी की अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद बेघर हुए गरीब मजदूर परिवार सोमवार को यूआईटी प्रशासन के विरोध में सडक़ पर उतर आए। इनका आरोप है कि यूआईटी ने बिना किसी सूचना व नोटिस के कार्रवाई की है।
जबकि इस क्षेत्र में जहां यूआईटी अतिक्रमण समझती है। उसी क्षेत्र में लगभग 100-150 परिवारों को 2013 और उससे पूर्व भी नियमन कर चुकी है तथा इसी क्षेत्र में पूर्व में जब ग्राम पंचायत स्थापित थी उस वक्त भी काफी परिवारों को ग्राम पंचायत द्वारा 1962 से निरन्तर पट्टे जारी किये हुए है। ऐसी स्थिति में गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोग वहां स्थापित है।




No comments