अमृता हाट में बिके 9 लाख रुपये के उत्पाद अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक ने किया अवलोकन
बीकानेर, 7 मार्च। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित हो रहे अमृता हाट मेले में अब तक लगभग 9 लाख रुपये के उत्पादों का विक्रय हो चुका है।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघारतन ने बताया कि आमजन में हस्तशिल्प के उत्पादों के प्रति अत्यधिक उत्सुकता देखी जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन यहां पहुंच रहे हैं।
संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार मेले में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा सरकारी योजनाओं में ऑनलाईन आवेदन करने के लिए ई-मित्र में पंजीयन करवाने की निःशुल्क व्यवस्था करवाई गई है। भीलवाड़ा के कौस्तुभ स्वयं सहायता समूह के कपड़े, जयपुर के साक्षी स्वयं सहायता समूह तथा मांगरोल बांरा के खादी के वस्त्रों की अत्यधिक बिक्री हो रही हैै।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने भी सोमवार को मेले का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाईन मार्केटिंग से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने बताया ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत के राजीव सेवा केन्द्रों पर पैडमैन फिल्म का प्रसारण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरुकता लाना है।




No comments