बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) के राष्ट्रीय सचिव रक्तमित्र विक्रम इछपुल्याणी ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रवि व्यास पारीक से प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए शहर अध्यक्ष श्री मुकुन्द ओझा सारस्वत की अनुशंसा पर रविवार को शहर उपाध्यक्ष और शहर आई. टी. सैल पदों पर नियुक्ति करते हुए शहर कार्यकारिणी का विस्तार किया।
राष्ट्रीय सचिव रवि व्यास पारीक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पश्चिम से शहर उपाध्यक्ष घनश्याम ओझा (जी. एस. सारस्वत) एवं विधानसभा क्षेत्र पूर्व में दीपक सारस्वत को कमान सौंपी गई है।
इसके साथ ही शहर आई. टी. सैल प्रभारी के पद पर रक्तमित्र गौरव चौधरी जी को नगर निगम क्षेत्र बीकानेर में नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी और समिति के रक्तमित्र, रक्तवीर सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक ने बताया कि समस्त पदाधिकारी रक्तमित्र सदैव एक जरूरतमन्द की पुकार पर हाज़िर रहेंगे, रक्त भेंट के आदान प्रदान को जीवन का मूल उद्देश्य मानकर ही हम एक अच्छे एवं सजग समाज का निर्माण कर सकते है।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति की शहर कार्यकारिणी का विस्तार, बीकानेर विधानसभा पश्चिम से घनश्याम और पूर्व से दीपक को सौंपी कमान।
Reviewed by City Express News
on
05:35
Rating: 5
No comments