ब्रेकिंग न्यूज़

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने दी होली की बधाई भेदभाव भुलाकर प्रेम का संदेश देता है यह त्योहार

 

बीकानेर, 16 मार्च। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने  प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। भाटी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली का पावन पर्व हम सभी को  भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है।

मंत्री भाटी ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है।
इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो। उन्होंने होली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की अपील की है।








No comments