ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम ने मनाया होली मिलन समारोह

 

बीकानेर में होली की मस्ती खुमार चढ़कर बोल रही है तो ऐसे में बीकानेर नगर निगम ने भी आज होली मिलन समारोह का आयोजन बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के निवास स्थान पर किया जहा एक ही जगह पर होली की मस्ती ओर चंग की थाप पर धमाल देखने को मिला इस मोके

 पर लोक कलाकारों ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी तो वही स्वाँग रचने वाले लड़कों ने लड़कियों की अदाओं में खुद धमाल मचाया । इस कार्यक्रम की ख़ास बात ये रही की महापौर सुशीला कँवर ने नगर निगम के कर्मियों ओर ख़ास तौर पर वाल्मीकि समाज के लोगों को कार्यक्रम में बुलाया ओर उनके
 साथ होली खेली इस मोके पर कर्मियों को सम्मान भी दिया गया बीकानेर के जिला कलेक्टर सहित शहर के तमाम अधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की ओर होली के इस विशेष कार्यक्रम का खूब लुप्त उठाया ।








No comments