बीकानेर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय द्वारा सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान
बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ट्रेनों एवं बीकानेर- सूरतगड़ - हनुमानगढ़ - श्रीगंगानगर खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 283 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,26,725/- वसूले गए।बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।




No comments