पुरानी पेंशन लागू करने पर कार्मिकों ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का किया अभिनंदन
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, कर्मचारियों की हितों के प्रति सजग है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने वाला राजस्थान पहला प्रदेश है। इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ होगा तथा कार्मिक अधिक जिम्मेदारी के साथ सरकार के की मंशा के अनुसार जनकल्याण के काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा गया है तथा पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है। इस दौरान शिक्षक संघ अंबेडकर, शेखावत, प्रबोधक संघ शिक्षक संघ प्रगतिशील, रेसला तथा कोलायत उपखंड कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व सरपंच देवी सिंह भाटी, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमरसिंह बीका, झवर लाल सेठिया, जिला परिषद सदस्य मदन लाल मेघवाल, मोडाराम, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सीबीईओ मूल सिंह, हुकमाराम, महेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह सहित श्रीकोलायत क्षेत्र के शिक्षक एवं अन्य विभागों के कार्मिक तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सुधार करवाने के लिए मंत्री का आभार जताया और श्रीकोलायत में गत 3 वर्षों में हुए कार्यों को मील का पत्थर बताया। पंचायत समिति कोलायत परिसर में जैसे ही ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रवेश किया, कर्मचारी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।
पुरानी पेंशन बहाली करने पर कोलायत क्षेत्र के कर्मचारी व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के बजट में कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है।




No comments