कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव आयोजित
बीकानेर, 13 मार्च। राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झझु का वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण थे। सरपंच घमू राम, कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा व सहायक परियोजना अधिकारी कैलाश बड़गुजर आदि मौजूद रहे।
एडीपीसी सारण ने भामाशाहों के योगदान को सराहनीय बताया और कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें भामाशाह का योगदान भी उल्लेखनीय है।




No comments