मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को बीकानेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया
दिनांक 2 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को बीकानेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया कि फलौदी में जीनगर समाज के होनहार दलित नवयुवक श्री राहुल देवड़ा पुत्र श्री नारायण लाल देवड़ा जीनगर मौहल्ला फलोदी को 25/ 2/22 को वहीं के कालू थानवी ने धर आकर जान से मारने की धमकी दी और उसी दिन उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था
जिसे बाद में 28/2 /22 को मारकर झील में फेंक दिया गया था जहां पर कुछ दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट पर तलाश में पुलिस को झील के किनारे राहुल की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी तथा पुलिस ने झील के अंदर भी राहुल को आत्महत्या के शक में पहले तलाश की थी जो कि नहीं मिला था ।
फलोदी समाज द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं व पूरूषों द्वारा राहुल के शव के साथ 24 घंटा धरना देने के बावजूद भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया । प्रशासन की लापरवाही व पूलिस द्वारा ढिलाई के कारण यह जघन्य अपराध हुआ अन्यथा रोका जा सकता था ।
फलोदी जीनगर समाज की आह्वान पर बीकानेर जीनगर समाज आज सामूहिक रूप से श्रीमान अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को जिला कलैक्टर कार्यालय के माध्यम से बीकानेर जीनगर समाज की ओर से सामुहिक ज्ञापन देकर अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस अवसर पर समाज के कई संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी के अलावा आमजन एवं महिलाएं भी शामिल थी जिन्होंने राहुल के हत्यारे को गिरफ्तार करने के जोर शोर से नारे लगाए।
मुख्य राष्ट्रीय संयोजक
जीनगर ज्योति राष्ट्रीय मंच भारत




No comments