यूक्रेन से मेडिकल छात्र लेरिस पँहुचा अपने शहर बीकानेर भाजपा नेताओं ने नाल हवाई अड्डे पर किया स्वागत परिजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का जताया आभार
इस अवसर पर छात्र लेरिस, उनके पिता सूरज कुमार प्रजापत और माता सुमित्रा प्रजापत ने यूक्रेन संकट में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाल कर स्वदेश पहुंचाने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
मेडिकल छात्र लेरिस ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए अनुसार ही यूक्रेन में भारतीय तिरंगा लगे हुए वाहनों पर रूसी सेना ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की और ना ही किसी छात्र को नुकसान पँहुचाया।




No comments