एनपीए खाते के निपटारे को लेकर राजस्थान वित्त निगम ने शुरू की एक मुश्त ऋण निपटारा योजना
बीकानेर, 4 मार्च। राजस्थान वित्त निगम की ओर से एनपीए खाते के निपटारे के लिए एक मुश्त ऋण निपटारा योजना 2021-22 शुरू की है। राजस्थान वित्त निगम के प्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निगम की ओर से इकाई की मूल संपत्तियों के विक्रय के बाद बकाया राशि के ऋण खातों का निपटारा ऋण स्वीकृत अवधि के अनुसार शेष मूल / बकाया राशि का 30 प्रतिशत, 60 प्रतिशत,
80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत व अन्य राशि पर किया जा सकेगा। परिवहन ऋण खातों को मूल राशि में से खातों कुल जमा राशि कम कर शेष राशि व अन्य खर्च में एक मुश्त निपटारा किया जाएगा। ये योजना 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी।




No comments