राज्यपाल श्री मिश्र ने खाटू श्याम बाबा और सालासर बालाजी के दर्शन किएदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
जयपुर, 5 मार्च। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ सीकर जिले में खाटू श्याम बाबा और चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
उन्होंने खाटू श्याम मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर में आरती कर देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल का श्री श्याम मंदिर कमेटी के श्री प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें श्याम बाबा की प्रतिमा और प्रतीक चिह्व भेंट किया गया।
इसके पश्चात सालासर बालाजी मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल श्री मिश्र का श्री हनुमान सेवा समिति सालासर के अध्यक्ष श्री यशोदानंदन पुजारी सहित पुजारी परिवार की ओर से मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया।
राज्यपाल श्री मिश्र के पहुंचने पर सीकर और चूरू के जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।




No comments