बीकानेर, 29 मार्च। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग वृत्त बीकानेर द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष में बुधवार को गंगा राजकीय संग्रहालय में महाराजा गंगा सिंह के जीवन दर्शन पर छाया चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
वृत्त अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में महाराजा गंगासिंह के जीवन की प्रमुख घटनाओं तथा उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी बुधवार को
Reviewed by City Express News
on
05:39
Rating: 5
No comments