राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव आयोजित
उन्होंने कहा कि झझु गांव के आसपास तीन कॉलेज खुले हैं। वहीं श्री कोलायत के लिए कन्या महाविद्यालय की घोषणा इस बजट में की गई है। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और झझु में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वीकृत हुई है। झझु से होकर दो नए स्टेट हाईवे निकल रहे हैं। जिनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
यहां अस्पताल के लिए मनोहर लाल पालीवाल ने 6 बीघा भूमि निशुल्क उपलब्ध करवाई है। इसके लिए उन्होंने भामाशाह का आभार जताया। साथ ही यहां स्वीकृत गौण मंडी के लिए भी भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
इस दौरान कोलायत प्रधान पुष्पा देवी सेठिया, स्कूल प्राचार्य अंजना दास, रमसा के एडीपीसी हेतराम सारण, कैलाश बडगूजर, झवर लाल सेठिया, सरपंच घमू राम, लॉ कॉलेज के प्राचार्य भगवानाराम बिश्नोई, समसा के पृथ्वीराज राज लेघा आदि मौजूद रहे। इस दौरान विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 25 प्रतिभाओं तथा 40 भामाशाह का सम्मान किया गया।




No comments