बड़े सपने देखें महिलाएं, सफल महिलाओं से लें प्रेरणा: संभागीय आयुक्त हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं: जिला कलेक्टर महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह दूसरों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने बीकानेर में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई और कहा कि बालिकाओं को शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर दें। बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि अमृताहाट मेले में 151 स्टॉल्स लगाए गए हैं। इस मेले में अब तक लगभग 12 लाख रूपए के उत्पाद विक्रय हुए हैं। उन्होंने 5 से 8 मार्च तक महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा, बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला दुबे, नवरंग मेघवाल, शक्तिसिंह कच्छावा, सतीश पड़िहार, विजय लक्ष्मी जोशी मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक शारदा चौधरी ने आभार जताया। अतिथियों ने महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में पांच साल की नन्हीं बालिका सौम्या सोनी ने राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
इन्हें किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने थारूसर की साथिन मीना कंवर और डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया को इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन योजना के तहत क्रमशः 11 हजार और साढ़े सात हजार रूपए की राशि का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। माता यशोदा पुरस्कार के रूप में जिले में संचालित समस्त 8 परियोजनाओं की एक-एक कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनियों को क्रमश 5100 व 2100-2100 रुपए के नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया।




No comments