अमृता हाट मेला: दूसरे दिन हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, रविवार को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर होंगे कार्यक्रम
म्यूजिकल चेयर में निकिता पहले, सुमन दूसरे और अनिता तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में दीक्षा ने पहला, मीरा ने दूसरा और मनोहरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबीन और शूगर सहित अन्य जांचें की गई।
उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि अमृता हाट के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में आमजन ने खरीदारी की और प्रदेश भर के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। मेले के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
तीसरे दिन माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जाजम बैठक, कठपुतली प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेला प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुला रहेगा। मेला 10 मार्च तक जारी रहेगा। इस मेले में 151 स्टॉल्स लगाए गए हैं।




No comments