शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए किया एकतरफा यातायात व्यवस्था
बीकानेर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए केईएम रोड से कोटगेट तथा सट्टा बाजार से कोटगेट के मार्गों पर प्रायोगिक रूप से आज से एक तरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है ताकि मुख्य बाजार स्थित रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगो को निजात दिलाई जा सके।
टीआई प्रदीप सिंह चरण ने कहा की इस के तहत कोटगेट से सट्टा बाजार तथा स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन चालक पहले फड़ बाजार पॉइंट की तरफ आएंगे।
यहां से सांखला फाटक की तरफ से होते हुए स्टेशन अथवा सट्टा बाजार की तरफ जाएंगे। इसी तरह स्टेशन तथा सट्टा बाजार की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को अगर केईएम रोड की तरफ आना है,
तो वे कोटगेट की तरफ आकर वापस फड़ बाजार पॉइंट की तरफ मुड़ जाएगा। ताकि लोग आराम से अपने स्थान तक पहुंच सके।




No comments