प्रशासन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में लगा है तो दूसरी ओर व्यापारियों में आक्रोश
उमेश कुमार मोदी/सिटी एक्सप्रेस/बीकानेर
बीकानेर। एक ओर तो शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद में जुटा है और स्थानीय व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा कर शहर के मुख्य बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था को बहाल करने में लगा है। वहीं दूसरी ओर केईएम रोड के व्यापारी इस व्यवस्था को लेकर लगातार विरोध कर रहे है।
जिसके चलते आज केईएम रोड के व्यापारियों ने प्रशासन की इस व्यवस्था को लेकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों का कहना है कि पहले वन वे और फिर पार्किग की व्यवस्था से दुकान संचालन भी दुभर हो गया है।
पहले ही कोविड के चलते दो सालों से आर्थिक मार झेल चुके व्यापारी प्रशासन के अस्थाई प्रयोगों से धंधा चौपट कर बैठे है। व्यवसायी नपरत सेठिया का कहना है कि शहर की ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार के लिये संभागीय आयुक्त के आव्हान प्रशासन और पुलिस की ओर बरती जा रही सख्ती के विरोध में आज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद क र दी और उनकी मांग है
जब तक ग्राहकों को केईएम रोड तक नहीं आने दिया जाएगा तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस मामले में दुकानदारों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई है।
व्यापारियों ने केईएम रोड से कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की व्यापारियों की वार्ता भी हुई।




No comments