राष्ट्रव्यापी हड़ताल दूसरे दिन जारी, कलक्ट्रेट के सामने दिया धरना, जताया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। केन्द्र सरकार की श्रमिक विरोधी, जन विरोधी एवं पूंजीपतियों की पक्षधर नीतियों का विरोध करने के लिए देश के केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के लगभग 20 करोड़ श्रमिक कर्मचारी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते दो दिनों में पूरे देश में बैंकों में लाखों करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

किसी भी प्रकार के सार्वजनिक उपक्रम के निजीकरण का विरोध करना, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना, कृषि उपज के न्यनूतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारन्टी देना, न्यूनतम वेतन प्रतिमाह 26000 /- रुपए किया जाना, ठेका प्रथा को समाप्त कर संविदा कर्मचारियों को स्थाई करना।
असंगठित मे क्षेत्र के मजदूरों, श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था करना एवं पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाकर रोजगार के अवसर बढ़ाया जाना आदि शामिल है। विरोध प्रदर्शन को केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरने पर बैठें कार्मिकों
को सम्बोधित किया।
को सम्बोधित किया।
No comments