ब्रेक दा बॉयस’ थीम पर निकाली रैली
4 मार्च, 2022। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 अभियान की थीम ‘ब्रेक दा बॉयस’ पर महाविद्यालय परिसर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में ‘वही देश है महान जो करते हैं नारी का सम्मान’, ‘नारी भी छू सकती है आकाश, मौके की है उसे तलाश’ जैसे स्लोगन पकड़े हुए थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. इन्दर सिंह, डॉ. नरेन्द्र नाथ, डॉ. विजय ऐरी सहित अनेक संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। इस रैली का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. साधना भण्डारी, डॉ. प्रभा शेखावत व विभाग के विद्यार्थी मैंटर मोहन लाल के निर्देशन में किया गया।




No comments