बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय एवं सिविलवॉलेट फाउंडेशन के मध्य “सिंबल ऑफ़ सेफ्टी” का समझौता करार-बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ‘इंस्टिट्यूशनस सोशल रिस्पांसिबिलिटी’ का क्रियान्वयन करने वाला प्रदेश का प्रथम विश्वविद्यालय बना शिक्षा समुदाय के सामुदायिक विकास और विद्यार्थियों की सामाजिक, भावात्मक, सर्वांगीण सुरक्षा की मुहिम के साथ सम्बद्ध महाविद्यालयों में उच्च सुरक्षा मानको का नवाचार एवं अभिनव परियोजना “सिंबल ऑफ़ सेफ्टी” का होगा क्रियान्वयन एहसास (EHASAS-इन्हेंस्मेंट इन होलिस्टिक एप्रोच फॉर सेफ्टी एंड सिक्युरीटी) के नीतिगत मॉडयूल्स पर काम करेगा विश्वविद्यालय सुरक्षा से समझौता नहीं, सुरक्षा ही संकल्प है, शिक्षा में सुरक्षा सुरक्षा में शिक्षा : प्रो,अम्बरीष शरण विद्यार्थी, कुलपति
बीकानेर, 27 मार्च, शिक्षा समुदाय के सामुदायिक विकास और सम्बद्ध महाविद्यलयों से जुड़े विद्यार्थियों की सामाजिक, नैतिक और सर्वांगीण सुरक्षा की सामाजिक मुहिम के साथ सामुदायिक विकास की अवधारणा को गति देते हुए बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय सिविलवॉलेट फाउंडेशन की शैक्षणिक नवाचार परियोजना “सिंबल ऑफ़ सेफ्टी” का हिस्सा बनने जा रहा हैं । जिसको लेकर बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय एवं सिविलवॉलेट फाउंडेशन के मध्य समझौता करार हुआ हैं, इस अवसर पर कुलपति प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी और फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह कविया ने हस्ताक्षर किए और ज्ञापन का आदान प्रदान किया ।
जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय दुवारा प्रदेश में प्रथम बार आईएसआर “इंस्टिट्यूशन सोशल रिस्पांसिबिलिटीज” दायित्वों के अंतर्गत सामुदायिक विकास की अवधारणा के साथ सिविलवॉलेट फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुरक्षा मानको की अभिनव परियोजना “सिंबल ऑफ़ सेफ्टी” अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके लिए डॉ.अजीत पुनिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं ।
रही कि यहां हर वृक्ष का जन्मदिन भी मनाया जाएगा हर वृक्ष का एक नाम होगा उसकी भौगोलिक लोकेशन को रिकॉर्ड में रखा जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह पौधा सजीव रहे एक मजबूत वृक्ष के रूप में विकसित हो बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी 1 साल में लगभग चार लाख पौधारोपण करके एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे। सिविलवॉलेट ने सुरक्षा मानको के प्रभावी समाधानों पर शोध किया है जो जोखिम/दुखद परिस्थितियों को कम करने और समाप्त करने में मदद कर सकते हैं और संस्थागत-परिसर दुर्घटनाएं, छेड़छाड़, सड़क दुर्घटनाएं, यौन उत्पीड़न,आपसी विद्यार्थी विवाद और बहुत कुछ जो छात्र या व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आए दिन कई बार संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक सामने आयी है, संस्थानों में क्राइम तथा सुरक्षा लापरवाही के समाचार अक्सर सुनने को मिलते है।
स सिंबल की मूल भावना विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को लेकर है उपयोगकर्ता संस्थान इस सिंबल का उपयोग कर के परिजनों तथा विद्यार्थियों को ये भरोसा दिलाएंगे कि वें विद्यार्थियों की उनके परिसर में सुरक्षा को लेकर पूर्ण रूप से सजग तथा चिंतित है। परियोजना के प्रथम चरण में सिंबल का विमोचन किया जायेगा तत्पश्चात सेवानिवृत सेना तथा पुलिसकर्मियो की विशेष टीम बनाकर संस्थानों तथा छात्रों को सुरक्षा के बारे में इसके सामजिक अभियान के माध्यम से जागरूक भी किया जायेगा। इस सिंबल को भारत की सभी मुख्य भाषाओ में अनुवादित करके सभी के लिए वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा, संस्थान अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करके वेबसाइट से एक बैनर फ्री में डाउनलोड कर पाएंगे जिसमे सिंबल स्टेटमेंट उल्लेखित होगा। संस्थान का हर सदस्य आपकी सुरक्षा एवं प्रगति में सहायक बनने हेतु कृत संकल्पित है। सिंबल ऑफ सेफ्टी मात्र एक सिंबल नही है बल्कि एक भरोसे का, एक विश्वास का एवं एक वचनबद्धता का प्रतीक है, जो इस सिंबल के उपयोगकर्ता के द्वारा उनके परिसर में उपस्थित समस्त समुदाय और व्यक्तियों के लिए दिया जा रहा है।शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ सम्बद्ध महाविद्यालय दुवारा विद्यार्थी की सुरक्षा भी उनकें प्रमुख दायित्व में से एक है, संस्था परिसर में ऐसा वातावरण देने का प्रयास करे की जिसमें हर विद्यार्थी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें, संस्था में इस बात का विशेष ध्यान रखे कि किसी भी विद्यार्थी को भय, तनाव, असुरक्षा एवं डर जैसा अनुभव ना हो और उन्हें ऐसे अवसर प्रदान करें की वह अपनी किसी भी तरह की समस्या को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के साथ खुलकर साझा कर सकें । विद्यार्थी की सफलता-असफलता का उसके सुरक्षित रहने के साथ गहरा संबंध है तथा विद्यार्थी की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता उसके जीवन पर गहरा असर डाल सकता है । हम सुरक्षा नीतियों की नियमित अंतराल पर समीक्षा करते हैं तथा इस विषय पर कृत संकल्पित रहते हुए यह आश्वासन भी देते हैं कि समय-समय पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम उपायों प्रयासों को जारी रखेंगे तथा विद्यार्थी विद्यार्थियों को आदर्श सुरक्षित वातावरण की अनुभूति करवाएंगे।





%20-%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A4%BF%20-%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A4%BF%20-%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A4%BF%20-%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A4%BF%20-%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A4%BF.jpeg)







No comments