साध्वी सत्यवती जी का चातुर्मासिक प्रवेश आज अमरनगर स्थित तेरापंथ भवन में वर्ष 2022 के चातुर्मास हेतु होगा मंगल प्रवेश
बीकानेर।तेरापंथी सभा सरदारपुरा के अध्यक्ष सुरेश जीरावाला से प्राप्त जानकारी अनुसार युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या शासन श्री साध्वी सत्यवती जी आदि साध्वीवृन्द का आगामी चातुर्मासिक हेतु मंगल प्रवेश करेंगे।
आज 9 जुलाई को साध्वी सत्यवती जी अपनी सहयोगी साध्वियों के साथ 'हेम प्रज्ञा' पाल लिंक रोड से विहार कर भव्य जुलूस रूप में वर्ष 2022 के चातुर्मास हेतु तेरापंथ भवन अमरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे।
तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा के अध्यक्ष महावीर चौधरी ने बताया की जैन साधु साध्वी चार मास एक स्थान पर धर्माराधना करते है।
ये चार मास का सनातन परम्परा और जैन परम्परा में विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस काल में विशेष धर्माराधना करते है।
साध्वी श्री जी आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगितानुसार वर्ष 2022 के चातुर्मास हेतु तेरापंथ भवन अमरनगर में प्रवेश करेंगे।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा सरदारपुरा, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा, तेरापंथ महिला मंडल सरदारपुरा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, तेरापंथ किशोर मंडल सरदारपुरा आदि के सदस्य साध्वी श्री का प्रवेश में जूलूस में सहभागी बनेंगे।




No comments