बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित
उमेश कुमार मोदी/city express news/
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ से तीन लंगर समेत 40 के करीब टेंट बह गए। 15 अमरनाथ यात्रियों मौत जबकि 40 लोग अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। इस बीच सेना ने बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है। यात्रियों और उनके परिजनों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
एक टेंट में चार से छह लोग ठहरते हैं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे अमरनाथ गुफा से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बादल फटा।
पानी गुफा के सामने नाले में आ गया। पवित्र गुफा के ठीक सामने यात्रियों के लिए टेंट सिटी बनाई गई है जहां एक टेंट में चार से छह लोग ठहरते हैं।
बाढ़ से बचने के लिए यात्री टेंट छोड़ पहाड़ की ढलान पर चढ़ गए। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।




No comments