प्रसूता की जान खतरे में होने की खबर मिली तो यूथ सोशल ग्राम के आव्हान पर अलग अलग क्षेत्र से पहुंचे रक्तवीर
रोहतक 7 जुलाई रोहतक पीजीआईएमएस में एक प्रसूता के एडमिट होने की खबर मिलते ही यूथ सोशल ग्राम फाऊंडेशन ने अलग अलग क्षेत्रो में रक्तवीरों से रक्तदान कर जान बचाने के लिए आव्हान उठाया और सभी को प्रेरित किया।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कोमल शर्मा की प्रेरणा से खबर संगठन के सचिव सौरभ सैनी तक पहुंची तो सौरभ सुबह दिल्ली से रोहतक की यात्रा कर पीजीआईएमएस पहुंचे और रक्तदान किया तथा प्रसूता से मिल उनका हौसला बढ़ाया
संगठन की प्रेरणा से हरियाणा पुलिस से मुकेश कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रक्तदान किया ।
अलग अलग क्षेत्रो से युवा भारत युवा साथ के अंकित और राहुल और यूथ सोशल ग्राम के विवेक ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया और भविष्य में भी ऐसे डटकर रहने का आश्वासन दिया ।
को फाउंडर अमित शर्मा ने कहा अगले 3 दिन तक रक्त की अधिक आवश्यकता है तो हम नजदीकी क्षेत्र के युवाओं से अपील करते हैं की आप आगे आकर संपर्क कर रक्तदान करें
पीजीआईएमएस में B+ रक्त की पूर्ति भी करें।




No comments