ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय लोकतंत्र की प्रथम महिला महामहिम राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी।

श्रीडूंगरगढ़/ बीकानेर (तोलाराम मारू)। भारत के नव निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू की ऐतिहासिक विजय की खुशी मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई । युवा जागरूक पार्षद अरूण पारीक ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन एतिहासिक है।
 क्योंकि देश में प्रथम बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई है ।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय। वंदे मातरम के नारे लगाते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाइयां दी, 
इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर ,सुजाता बरडिया युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ,हेमराज बरडिया,रामसिंह जागीदार ,भागीरथ सुथार, ओमप्रकाश सुथार, मनोज, मान मल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

No comments