जोधपुर-रेवाडी- जोधपुर रेलसेवा का लाडनूं स्टेशन पर आगमन समय में आंशिक परिवर्तन
बीकानेर।रेलवे द्वारा लाडनूं स्टेशन पर पार्सल यातायात की सेवा शुरू होने के कारण जोधपुर-रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा का लाडनूं स्टेशन पर आगमन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली गाडी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा लाडूनं स्टेशन पर 07.19 बजे के स्थान पर 07.17 बजे आगमन कर अपने निर्धारित समय 07.22 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा लाडनूं स्टेशन पर 20.06 बजे के स्थान पर 20.04 बजे आगमन कर निर्धारित समय 20.09 प्रस्थान करेगी।




No comments