राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्ट्रेट के आगे लगाया धरना
बीकानेर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में ईडी ओर से हो रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज ें जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया।
इस धरने में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंहभाटी,आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल,केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,डॉ अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल,बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा,
पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुनीता गौड़,महिला कांग्रेस अध्यक्ष देहात राजकुमारी व्यास,शिवलाल गोदारा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से हैं केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। आजादी के बाद से आज तक मोदी जी की सरकार से पहले विपक्ष को हमेशा तवज्जो दी जाती रही है। लेकिन पहली बार देखने को मिल रहा है
कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स का उपयोग कर रही है। केंद्र सरकार उन्ही लोगो पर ईडी की कार्रवाई कर रही है जो उनके खि़लाफ आवाज उठाते है। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। और सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगी और केंद्र सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेकेगी।




No comments