ब्रेकिंग न्यूज़

सेना भर्ती से पहले ‘अग्निवीरों’ की कठिन परीक्षा, रात भर केशवानंद विवि के मैदान पर दौड़े युवा।

बीकानेर। भारतीय सेना में भर्ती के लिए रविवार रात बीकानेर में शुरू हुई भर्ती रैली के पहले दिन तीन हजार से ज्यादा युवाओं ने दमखम दिखाया। न सिर्फ दौड़ लगाई बल्कि सेना की ओर से तय कई बाधाओं को पार करके खुद को देश के लिए मजबूत सैनिक बनने का हौंसला भी दिखाया। दूसरे दिन सोमवार रात चार हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। 
ये भर्ती 26 सितम्बर तक चलेगी और सत्तर हजार से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं।स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के खेल मैदान पर रविवार रात ग्यारह बजे दौड़ शुरू हुई। स्टेडियम में ही इसके लिए ट्रेक बनाया गया था। लगभग सभी युवाओं ने दौड़ पूरी की। दौड़ से पहले सभी को एक जगह बिठा दिया गया था,
जहां से पंजे पर बैठने के लिए कहा गया। इसी दौड़ के आधार पर केंडिडेट्स का पहला चयन होना है। वहीं केंडिडेट्स का मेडिकल भी हुआ। आंखों की स्थिति देखने के लिए मशीन लगाई गई, जिससे आंखे स्केन कर ली गई। वहीं रिकार्ड्स जांचने के लिए फिंगर प्रिंट भी लिए गए।
रैली के लिए बीकानेर के 10 हजार 971, चूरू के 16 हजार 912, हनुमानगढ़ के 7 हजार 697, श्रीगंगानगर के 6 हजार 144 तथा झुंझुनूं के 28 हजार 852 सहित कुल 70 हजार 576 युवाओं की भागीदारी रहेगी।

No comments