सुजानदेसर में रामदेवजी का मेला भरा।
*
बीकानेर | भादवासुदी दशमी को सुजानदेसर गांव में लोकदेवता बाबा रामदेवजी का मेला लगा हुआ है । मेले की शुरुआत सुबह पांच बजे लोकदेवता रामदेवजी के अभिषेक और जोत से हुई। सुजानदेसर में धोक लगाने के लिए बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पैदल और वाहनों पर पहुंचें। सुजानदेसर में सोमवार को बाबा रामदेव का भाद्रपद मास की दशमी तिथि का मेला लगा। मेले में बीकानेर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में धोक लगाकर मन्नतें मांगी। मंदिर में दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। मंदिर के बाहर लगी अस्थायी दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। 3साल के बाद लगा मेला क्योंकि कोरोना काल के समय मेले पर पाबंदी थी इसलिए 3साल के बाद मेला लगने में दर्शनार्थियों में काफी उत्साह है और सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी ।




No comments