ब्रेकिंग न्यूज़

सीकर में लियो क्लब सीकर और अल्फा लियो क्लब सीकर डायमंड द्वारा 2022 की सबसे बड़ी गरबा नाईट का हुआ आयोजन।

उमेश कुमार मोदी/city express news/राजस्थान के सीकर शहर में लियो क्लब सीकर व अल्फा लियो क्लब सीकर डायमंड द्वारा इस विशाल गरबा आयोजन में जहां तक हमारी नजर जा रही थी, बस झूमते हुए इन्सानों का समंदर नजर आ रहा था। बॉलीवुड नाइट क्वीन डी जे तुहीना के गानों पर थिरक-थिरक कर गरबा करते 5000 से अधिक युवक-युवतियों को देख कर ऐसा लग रहा था, जैसे सागर में लहरे हिलोरें मार रही हैं। गरबे की इस रात में झूमता सीकर का यह अद्भुत नज़ारा इस बात का प्रमाण है गरबा नाईट 2022 हर बार की तरह इस साल भी सीकर का सबसे बड़ा डांडिया कार्यक्रम रहा।
इस इवेंट में 250 प्रतिभागियों ने दिखाया,अपने गरबा व डांडिया डांस का अनोखा जलवा। मशहूर जयपुर के एंकर जीत ने कार्यक्रम को अपने मस्ती भरे अंदाज़ में सराहा। कार्यक्रम के शानदार परफॉर्मेंस का पूर्ण श्रेय जाता है एमजे एफ डांस एकेडमी से अक्षत शर्मा और उनकी टीम तथा स्वाति और रोहित कोरियोग्राफर और इवेंट के रंगीन आयोजन का श्रेय जाता है मास्टर प्लानर इवेंट की निर्देशिका लियो प्रियंका शर्मा को‌।
 लियो लॉयन सज्जन अग्रवाल व लियो लॉयन अखिलेश कौशिक ने कार्यक्रम के सफल होने की ख़ुशी ज़ाहिर की और बताया कि कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में डांडिया का रास रचा, जिसमें सिंगल महिलाओं, बालिकाओं,बच्चों और कपल्स के बीच मुकाबले हुए।
 गरबा ऑर्गेनाइजिंग कमिटी द्वारा विजेताओं को बेस्ट कपल, बेस्ट कपल ड्रेस, बेस्ट लेडीज ड्रेस, बेस्ट लेडीज डांडिया, बेस्ट किड्स ड्रेस, बेस्ट किड्स डांडिया, बेस्ट गर्ल्स ड्रेस, बेस्ट गर्ल्स डांडिया, बेस्ट एवरग्रीन कपल, बेस्टऔर ड्रेस और बेस्ट डांडिया इन ऑडियंस, बेस्ट ग्रुप डांस का अवार्ड दिया गया।
अध्यक्ष लियो रोहन अग्रवाल ने यह भी बताया कि क्लब द्वारा लगभग 1500 टिकटों का वितरण हुआ जिससे 5000 से भी अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य स्पोंसर्स रहे -
जैन डेंटल क्लीनिक,पवन कुमार जोशी, हंसा,व शिवालिक हॉस्पिटल, गति डायग्नोस्टिक सेंटर,वेन्यू पार्टनर श्री अशोक चौधरी।कार्यक्रम के साथी सहयोगी रहे -पावरफ़िट जिम, झक्कास,कंफर्ट वियर,आशा फ्रेश लुक, होटल ग्रीनविच,फाइनल टच होम डेकोर,चिरमी मसाला,सिनफोड,श्री श्यामपुरा बालाजी इवेंट। फूड पार्टनर होटल रॉयल इन और सांवरिया कैटरर्स एंड इवेंट रहे।

No comments