ब्रेकिंग न्यूज़

हाथ का हुनर,स्वरोजगार में प्रखर।

बीकानेर।सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय में सन राईज करुणा क्लब द्वारा हस्तकौशल से तैयार किए गये उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। शाला प्रधानाध्यापिका श्री मती इन्द्रा बालेचा ने बताया कि हस्तकौशल से तैयार किए गये उत्पाद की प्रदर्शनी 
 शाला प्रांगण में लगाई गई तथा अभिभावक- अध्यापक बैठक भी रखी गई और "हाथ का हुनर ,स्वरोजगार में प्रखर " मेँ बनाए गए उत्पादों में आधुनिक मशीनरी व उपकरणों का उपयोग नहीं किया गया| प्रदर्शनी में सजावटी कैंडल,क्वीलिंग पेपर एनवेलप,रंगोली, सुन्दर थालियां,इलेक्ट्रिक पेपर लैंम्प, खूबसूरत रंगीन दीपक आकर्षण का केन्द्र रहे |प्रधानाध्यापिका ने बताया कि ऐसी कलाओं का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व भी होता है| इस हुनर को अपनाकर स्वरोजगार को स्थापित किया जा सकता है । इस मनभावन प्रदशर्नी का अवलोकन अभिभावकों के अतिरिक्त ,प्रदेश किसान युवामोर्चा के महामंत्री श्री दीपक यादव ,मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील खीचड़ तथा मानव प्रबोधन प्रन्यास ,शिवबाड़ी से श्री चन्द्र शेखर शर्मा ने किया। राजकीय बालिका उच्च मा. विद्यालय , भगवानपुरा के विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं को भी आमन्त्रित किया गया जिन्होंने बडी उत्सुकता से अवलोकन कर स्वयं भी बनाने के लिए प्रेरित हुए।
 इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री दीपक यादव और मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील खीचड़ ने 10वर्ष तक की बालिकाओं के अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी ,उसके दीर्घ कालिक लाभ के बारे मे समझाया

No comments