नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के युवा पार्षद जगदीश प्रसाद गुर्जर का मनाया जन्मदिन।लोग दे रहे हैं सुबह से शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर। नगरपालिका पालिका श्री डूंगरगढ़ के युवा सजग सदैव विकास में सक्रिय रहने वाले पार्षद जगदीश प्रसाद गुर्जर का आज जन्मदिन होने के कारण जगदीश प्रसाद पार्षद को अनेक पार्षद अधिकारी कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि राजनेता परिवार जन रिश्तेदार मित्र और स्नेही स्वजन सुबह से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
जगदीश प्रसाद ने आज अपने जन्मदिन के उपलक्ष में बताया कि मुझे आप सब ऐसा आशीर्वाद दें कि मैं अपने क्षेत्र के लिए और अधिक विकास कर सकूं। ज़रूरत मद की मदद कर सकूं।जगदीश प्रसाद ने सुबह ही अपने परिवार के बुजुर्ग जनों बड़े बूढ़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
और उनसे यह निवेदन किया कि आपकी शक्ति आपके सहयोग मार्गदर्शन से ही मै सदैव अच्छे से अच्छे विकास कार्य करने में अपनी भूमिका निभा सकता हूं।
पार्षद रंनजीत आसोपा श्यामसुंदर दर्जी पवन उपाध्याय और प्रतिपक्ष के नेता प्रतिनिधि मनोज पारख ने भी जगदीश प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी ।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास एवं अन्य कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता पूर्वक बधाई दी। युवा पार्षद जगदीश की सदैव गो सेवा वृक्षारोपण में विशेष रुचि रही है।














No comments