भा ज पा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना।
बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए चल रही रस्साकस्सी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मेरे जीवन में कुछ भी सीधे सीधे नहीं होता है। संघर्ष करने के बाद ही कुछ मिलता है।राजे ने यह बात जूनागढ़ के सामने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार साल में राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात हुआ। जनता ने आपको काम करने के लिए चुना था लेकिन आपने अपनी सरकार को बचाने के लिए, कुर्सी बचाने के लिए ये समय निकाल दिया।राजे ने कहा कि अभी महंगाई चरम सीमा पर है, बिजली के दाम बढ़ते जा रहे है, जो बिजली हमारी सरकार में किसानों को छह घंटे मिला करती थी, वह अब मुश्किल से तीन घंटे मिल रही है, उसमें आप लोग खुश हो जाते हो। भाजपा के नेताओं ने पीछ़े पड़कर पानी समस्या का समाधान करवाया। राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की सभी सड़के बनवाई, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन सड़कों को मरम्मत तक नहीं करवाई। इस सरकार को प्रदेशवासियों से कोई लेना देना नहीं, केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है। राजे ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। राजे ने जनसभा में उमड़े लोगों को पार्टी की पूंजी बताया और कहा कि जब तब आप लोग हमें प्यार देते रहोगे, हम आप पर मरते रहेंगे और यही सबसे बड़ी चीज है। इसके अलावा किसी अन्य चीज की जरूर नहीं रहती, आप यूंही प्यार देते रहेंगे तो हमें ऐसे ही दौड़ते रहेंगे। राजे ने कहा कि सरकारे आती-जाती रहती है, लेकिन यह प्यार ऐसे ही बनाये रखना। इस मौके पर महावीर रांका की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
शहर-देहात भाजपा की दूरी खास बात ये है कि शहर व देहात भाजपा ने इस कार्यक्रम से दूरी बना रखी है। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह स्वागत करने देशनोक पहुंचे लेकिन कार्यकारिणी के सदस्य नदारद थे। हेलीपेड पर पुष्प भेंट करने के बाद अखिलेश सिंह भी वहां से निकल गए। हालांकि अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा नेताओं ने राजे का स्वागत सत्कार किया।




No comments