बीकानेर कलाधर्मियों का शहर, यहां की सांस्कृतिक विरासत अनूठी : श्री बोराणा भल्ला फाउंडेशन ने किया मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष का अभिनंदन।
बीकानेर, 14 अक्तूबर। राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा का शुक्रवार को भल्ला फाउंडेशन की ओर से मुक्ति नाथ महादेव मंदिर, ब्रह्म बगीचा परिसर में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री बोराणा ने कहा कि जन-जन की आस्था से जुड़े प्रदेश के सभी मेले सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो, प्राधिकरण की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने भल्ला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के कार्यों की सराहना की और इन्हें दूसरों के लिए प्रेरणादाई बताया। उन्होंने कहा बीकानेर कला धर्मियों का शहर है। यहां की सांस्कृतिक विरासत अनूठी है। उन्होंने पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा के साथ बिताए संस्मरण सांझा किए।
भल्ला फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने मंदिर परिसर के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान पैदल यात्रियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इस दौरान श्री बोराणा का शॉल, रुद्राक्ष और सूत की माला पहनाकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व श्री बोराणा ने रुद्राभिषेक और आरती की।




No comments