बीकानेर से जयपुर अपनी वाजिब मांग सरकार से मनाने पैदल जा रहा जत्था पहुंचा श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़।( तोलाराम मारू)।राजस्थान के बाबुओं की एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे - 3600 (एल - 10) को लेकर राजस्थान सरकार को जगाने के लिए बीकानेर से जयपुर के लिए पैदल यात्रा के लिए निकले है ।
मदन मोहन व्यास प्रदेश सरंक्षक, कमल नारायण आचार्य प्रदेश संयोजक,अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच , गिरजाशंकर आचार्य उप संयोजक सहित तीनों विद्वानों ने पैदल जयपुर यात्रा के लिए बीकानेर से 11 तारीख को कलेक्ट्रेट से रवाना हुए । आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाव भरे शब्दों के साथ स्वागत अभिनंदन किया श्री डूंगरगढ़ से शिक्षा विद सुरेन्द्र चुरा,समाजसेवी भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ,मनीष सैनी,नारायण शर्मा तथा सहित श्री डूंगरगढ़ के जागरूक जनों ने अभिनंदन किया । शिक्षा विद सुरेन्द्र चुरा व सभी ने कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांग पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार कर स्वीकृति जारी करें।




No comments