मानवाधिकार आयोग एवं लोकपाल' विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता आयोजित।
बीकानेर, 14 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए 'मानवाधिकार आयोग एवं लोकपाल' विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के विद्यार्थी गौरव वर्मा, पूनम सारण, सलोनी मेघवाल, संजू, मोहित कुमार, अजय लीलर व गोपाल ने पत्र वाचन किया। सभी विद्यार्थियों ने मानवाधिकार आयोग के गठन, कार्यप्रणाली व इसे अधिक बेहतर बनाने के सुझाव दिए। संजू ने लोकपाल संस्था पर विशेष पत्र वाचन किया।




No comments