ब्रेकिंग न्यूज़

भारत को जानो: आयोजित हुई दो वर्गों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।

बीकानेर। भारत को जानो को लेकर भारत विकास परिषद् मीरा शाखा की ओर से शनिवार को पार्क पैराडाइज में आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 40 से भी अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो वर्गों में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें दोनों ही वर्गों में दिल्ली पब्लिक इन्टरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जीत दर्ज की। वरिष्ठ वर्ग मे नारून यादव व मनीष डूडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व कनिष्ठ वर्ग मे उन्नति सिन्हा व दिशिता दूबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत जानो को लेकर भारत विकास परिषद का प्रान्त स्तरीय कार्यक्रम मकाराना में आयोजित होना है। इसमें ये दोनों टीमें भाग लेंगी।

No comments