ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रैंजर्स को सौंपी मिठाईयां,रेंजर्स ने दी शुभकामनाएं।


बीकानेर।दीपावली के पर्व पर भारत और पाकिस्तान की सीमा पर भी खुशी और उत्साह का माहौल रहा। भारतीय बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी रैंजर्स को मिठाईयां दी, जिस पर पाकिस्तानी जवानों ने हैप्पी दीपावली बोलकर अभिवादन किया। दरअसल, हर त्यौहार पर सीमा पर जवान एक-दूसरे को मिठाईयां देते हैं।
बीकानेर में खाजूवाला से सटी भारत-पाक सीमा पर जीरो लाइन पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को आमंत्रित किया। दोनों तरफ के जवान जीरो लाइन पर आए और एक-दूसरे को मिठाईयां दी। पाकिस्तानी रैंजर्स के साथ उनके अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने मिठाई लेते हुए बीएसएफ जवानों को बधाईयां दी। ​​​
खाजूवाला 114 वीं वाहिनी कमांडेंट महेन्द्र सिंह सीमा चौकियों पर मिठाई देने के लिए पहुंचे थे। इसी तरह पाकिस्तान भी अपने यहां होने वाले प्रमुख त्यौहार के मौके पर सीमा पर भारतीय जवानों को मिठाई देते हैं।

सीमा पर दीप जलाए..अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर सीमा की रक्षा के लिए तैनात जवानों ने सीमा पर ही दीपोत्सव मनाया। जीरो लाइन पर तारबंदी के पास ही भारतीय जवानों ने दीप जलाये। 
दौरान जवानों ने अपने अपने केंप में भी दीप जलाकर रोशनी की। सीमा पर जवानों के मैस में दीपावली पर विशेष भोजन तैयार किया गया।

जवानों ने इस दौरान अपने परिवार को याद किया लेकिन राष्ट्र प्रथम मानते हुए सीमा पर ही तैनात रहे।










No comments