राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज एक दिवसीय दौरे पर पत्रकारों से की बातचीत।
बीकानेर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रिहाज आज एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में रिहाज ने कहा कि महिला आयोग ने एक नवाचार शुरू किया है। जिसके तहत फर्जी केस करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की पहल की जा रही है। ऐसे 51 केस अब तक विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जांच के लिये भेजे जा चुके है। जिनकी जांच गहनता से करवाने के निर्देश देकर गलत तरीके से फंसाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही गई है। महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया कि महिला उत्पीडऩ को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश में थानों में अब एफआईआर दर्ज हो रही है,जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद पाया गया है कि 451 मामले फर्जी निकले है। जिनको सूचीबद्व किया गया है। झूठा पाएं जाने पर आयोग को एसपी को भेज रहे है। इस प्रकार की परम्परा पर अंकुश लगे। प्रथम दृष्टया में ही पता चल जाता है। रेहाज ने कहा कि न तो महिलाओं के साथ और न ही पुरूष के साथ अन्याय न हो। गलत फंसा गया है,उनके खिलाफ भी कार्यवाही हो। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत भी मौजूद रहे।




No comments