ब्रेकिंग न्यूज़

प्रशासन द्वारा शिवबाड़ी क्षेत्र में मकानों को चिन्हित करने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर किया।

बीकानेर। शहर के शिवबाड़ी क्षेत्र में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिये चिन्हित मकानों से बेघर नहीं करने तथा पट्टे जारी करने की मांग को लेकर शिवबाड़ी,अम्बेडकर कॉलोनी व शिव कॉलोनी के वांशिदों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन बस्तियों में गरीब तबके के लोग निवास कर रहे है। जबकि पूर्व में यूडीएच मंत्री ने इन बस्तियों को पट्टे जारी करने की बात कह चुके है। उसके बाद भी जिला प्रशासन मंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की बजाय गरीबों के आशियाने तोडऩे को आमदा है। इन कॉलोनियों में ही नगर विकास न्यास की ओर से कई जनों को पट्टे भी जारी किये हुए है। ऐसे में कुछ लोगों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर घरों को खाली करने की हिदायत देने से लोगों को मानसिक वेदना झेलनी पड़ रही है।

No comments