भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर*महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे भाजपा के सभी दस मंडलों के कार्यकर्ता -अखिलेश प्रताप
बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार, 11 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में नवनिर्मित विशेष महाकाल लोक कॉरिडोर का लोकार्पण किया जाएगा और देशभर के भाजपा कार्यकर्ता और आमजन इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण देखेंगे।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में सांस्कृतिक जागरण के माध्यम से संस्कृति और धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलो को संरक्षित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसमें भव्य राम मंदिर का निर्माण, केदारनाथ धाम में भगवान शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण, काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर का निर्माण आदि मुख्य उदाहरण हैं। इसी श्रृंखला में 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण कार्य भी सम्पन्न होगा।
सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी दस मंडलों में भी किसी मठ, मंदिर इत्यदि स्थान पर स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में इन आयोजनों के लिए डॉ. सुषमा बिस्सा को संयोजक तथा अरुण जैन और एड. श्यामसुंदर चौधरी को सह संयोजक बनाया गया है।




No comments