ब्रेकिंग न्यूज़

12वें दिन गाय-गांव स्वावलंबन यात्रा गारबदेसर,छटासर और गांव कागासर और कालू कस्बे के कुछ हिस्से में पहुंची।

बीकानेर।12वें दिन गाय-गांव स्वावलंबन यात्रा गारबदेसर,छटासर और गांव कागासर और कालू कस्बे के कुछ हिस्से में पहुंची।
    प्रदेश संयोजक शिशपाल गिरि गोस्वामी ने कहां कि गोवंश संरक्षण समेत पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करवानेश्र के लिये सरकार को लंपी रोग से गौवंश के मृत होने से हुए नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।जब तक सरकार मुआवजे की घोषणा नहीं करेगी संघर्ष जारी रहेगा।अब गोपालक जाग गया है वह आंदोलन को तेज करने और लंबी लड़ाई लड़ने के लिये तैयार है।
     राष्ट्रीय संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा ने कहा कि अब गोपालक संघर्ष करना सीख गये हैं।इसी कड़ी में 5 जनवरी को लूनकरणसर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगे।शिव मंदिर कालू रोड पर 5 जनवरी को हजारों की तादाद में गोपालक अपना प्रदशर्न करेंगे।
    आयोजक एडवोकेट विनोद आर्य ने कहा कि सरकार ने जो पशु बीमा योजना शुरू की है उसमें बहुत सी खामिया है।अब सरकार को बीमित हो या नहीं हो सभी को अनुदान देना होगा।हम पुरे राजस्थान में गांव गांव जाकर गोपालको को संगठित करेंगे।

No comments