ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर पब्लिक स्कूल में विश्व मृदा दिवस मनाया गया।

 श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू । दिनांक 5 दिसंबर 2022 को विद्यालय परिसर में विश्व मृदा दिवस मनाया गया इस अवसर पर संस्थान निदेशक श्री कुम्भाराम घिन्टाला ने बताया कि आधुनिकरण के कारण मृदा की गुणवत्ता में निरन्तर गिरावट आ रही है मृदा दिवस बनाने के पीछे उपजाऊ मृदा के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। जीवन को बनाए रखने के लिए मृदा मे विभिन्न मात्राओं में पाए जाने वाले मिश्रित कार्बनिक पदार्थों, खनिजो व अन्य योगिको से जो उर्वरता शक्ति होती है वह खत्म होती जा रही है आज खेतों में अधिक पैदावार के लिए अत्यधिक रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का उपयोग किया जा रहा है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है।
इस संबंध में विद्यालय एमडी श्रीमती चंद्रमुखी घिन्टाला ने बताया कि मृदा को उपजाऊ बनाने के लिए देसी खाद डालनी चाहिए जिससे खाद्य सुरक्षा, पेड़ पौधों के विकास और मानव जाति के लिए कोई खतरा नहीं होगा। इसलिए मृदा संरक्षण अति आवश्यक हो गया है ।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मिट्टी के घरौंदे, मंदिर और खिलौने बनाए तथा मिट्टी की प्राकृतिक छटा का आनंद उठाया ।
विद्यालय के संदीप गोदारा ,पंकज ,भारती ,पायल ,पूनम ,मंजू , कंचन राजपुरोहित ,महेंद्र, विनोद सत्यपाल एवं अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखें।

No comments