तेरापंथ युवक परिषद, सरदारपुरा द्वारा विहार सेवा तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा गुरुदेव व सहवर्ती साधु-साध्वियों के साथ विहार सेवा
सरदारपुरा।तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य युगप्रधान श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ जोधपुर की ओर प्रवर्धमान है।इसी क्रम में आज चंडावल से 10 किलोमीटर का प्रलम्ब विहार कर तेरापंथ प्रवर्त्तक आचार्य श्री भिक्षु की दीक्षा स्थली बगड़ी गांव पधारें।
तेयुप सरदारपुरा अध्यक्ष महावीर चौधरी ने बताया इस अवसर पर बगड़ी ग्रामवासियों ने भव्य जुलूस के साथ आचार्य श्री महाश्रमण जी की अगवानी की। आचार्य श्री नें ग्रामवासियों को नैतिकता और नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।
तेरापंथ सरदारपुरा जोधपुर समाज ने गुरुदेव का मंगल पाथेय लिया और सभी साधु-संतों के सेवा-दर्शन का लाभ लिया । आचार्य श्री महाश्रमण जी का प्रवास की विस्तृत जानकारी बताते हुए कहा की 21दिसंबर को पावटा, 22 दिसंबर को सरदारपुरा और 23 दिसंबर को अमरनगर तेरापंथ भवन में प्रवास रहेगा ।
विहार सेवा संयोजक मिलन बांठिया ने बताया के सरदारपुरा जोधपुर तेरापंथ समाज से लगभग 80 लोगों ने विहार सेवा और दर्शन सेवा का लाभ लिया ।




No comments