ब्रेकिंग न्यूज़

कोलायत विधानसभा क्षेत्र मे जन आक्रोश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीकानेर। बीकानेर मे बीजेपी संभाग कार्यालय स्थित जन आक्रोश यात्रा के लिए जयपुर प्रदेश कार्यालय से आए रथों में से श्री कोलायत विधान सभा के रथ को देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने रवाना किया।
इस अवसर पर रथ यात्रा के सहसंयोजक चंपा लाल गेदर , विधान सभा प्रभारी श्याम सिंह हाडला, जिला मंत्री श्याम पंचारिया, जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सरवन मंगलाव एवं अरविंद चारण आदि मौजूद थे।
रथ यात्रा देशनोक करणी माता मंदिर से दिनाक 4.12.22 को रवाना होगी और कोलायत विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों से गुजरेगी।
जिसकी सभी त्यारियां हो चुकी हैं। सभी मण्डल अध्यक्ष ने अपना रूट प्लान तैयार कर लिया है।

No comments