ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर की बेटी 26 जनवरी को कृतव्य पथ पर ग्रह मंत्रालय की झांकी का करेंगी नेतृत्व दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रियंका भारद्वाज का हुआ चयन

बीकानेर ।हर साल, 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी की तिथि भारत के लिए बेहद खास है और पूरे देश को इस दिन का इंतजार रहता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक गणतंत्र बन गया। 26 जनवरी को पूरे देश में उत्सव और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया जाता है।
वहीं, दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कृतव्य पथ पर होने वाली परेड व झाँकिया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होती है जहा देश अपनी सैन्य शक्तियों का प्रदृशन करता है। गणतंत्र दिवस की झाँकिया देखने के लिए देशभर और विदेश से भी लोग आते हैं। वहीं, राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जिले की बेटी प्रियंका भारद्वाज का दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रह मंत्रालय की और से चयन हुआ। 26 जनवरी को कृतव्य पथ पर ग्रह मंत्रालय की ओर से झांकी का करेगी नेतृत्व। ग्रह मंत्रालय की झांकी इस दिन कर्तव्य पथ पर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाली हैं इसमें प्रियंका भारद्वाज एक युवा की भूमिका में कॉलेज विधार्थी के किरदार में नजर आएगी जो नशा मुक्त भारत बनाने को लेकर युवाओं को जागृत करेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रियंका के चयन से जिले भर में खुशी का माहौल है।
बता दें कि प्रियंका भारद्वाज बीकानेर डूंगर कॉलेज (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय) एम•एस•सी• प्रथम वर्ष की छात्रा है और साथ ही सामाजिक संस्था युथ सोशलग्राम फाउंडेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्षा के पद की भूमिका निभा रही है उनके साथ ही संस्थापक योगेश चौधरी सहित संस्था के अन्य 9 सदस्य भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए विभिन्न मंत्रालयों की ओर से चयनित हुए है। प्रियंका मूल रूप से बीकानेर जिले की रहने वाली है। उनका चयन वंदे भारत उत्सव कार्यक्रम से हुआ, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 2000 कलाकारों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 500 कलाकारों का भिन्न भिन्न मंत्रालयों की झाँकियों के लिए चयन किया गया।वहीं, प्रियंका की उपलब्धि से उनके पिता कृष्ण कुमार शर्मा बहुत ख़ुश है।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा*ने बताया की राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस नई दिल्ली के लिए संस्था के 9 सदस्यों का चयन जिनमे
संस्थापक योगेश चौधरी व सदस्य दिव्या रक्षा मंत्रालय, हरियाणा प्रदेश प्रभारी ख़ुशी भारद्वाज कृषि मंत्रालय, , धीरज, रितिका व सरिता कृषि मंत्रालय,* जसमित कौर व वेदप्रकाश राष्ट्रीय सेवा योजना की टुकड़ी में शामिल होकर आर्मी के साथ कदमताल करेंगे व विभिन्न मंत्रालयों की ओर सदस्यों का चयन होना हम सब के लिए गर्व का विषय है। सदस्यों का चयन होना पूरे *युथ सोशलग्राम फाउंडेशन* परिवार सहित देश भर के लिए गौरवशाली क्षण है। *सह संस्थापक अमित भारद्वाज*
ने प्रियंका को बधाई प्रेषित की और कहा इस कार्यक्रम मे हिस्सा लेना संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

No comments